Rewari: DTP ने ढहाई अवैध कालोनी

On: May 15, 2024 6:30 PM
Follow Us:

Rewari : बार बार चेतावनी के बावजूद प्रोप्टी डीलर नियमों को ताक पर नई कॉलोनियां विकसित करने में लगे हुए हैं। डीटीपी की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में चादंपुर की ढाणी करीब दो एकड में विकसित की जा रही प्लोटिंग में जेसीबी चलवा दी। अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

जिला योजनागार  (DTP) अधिकारी मंदीप सिंहाग की अगुवाई में पुलिस बल के साथ बावल  (Bawal news) रेाड पर चांदपुर की ढाणी पहुंची। वहां पर विकसित हो रही कॉलोनी के एक मकान, 15 डीपीसी, 8 आरसीसी, चार दीवारी व कच्चे रास्तो को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। यह लोग प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को कॉलोनी जल्द नियमित होने का झांसा देकर प्लॉट बेचने का काम कर रहे हैं।

बहकावे में न आए: उनके चंगुल में आकर प्लॉट खरीदने वाले लोग जब निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो डीटीपी  (DTP) का दस्ता उनके अरमानों पर जेसीबी का पंजा फेर देता है। विभाग ने आमजन से अपील की है वे डिलरों के बहकावे में नही आए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now