Rewari: धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने चलाया विशेष Search Operation.

On: January 5, 2025 5:22 PM
Follow Us:

Rewari:  थाना धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप रविवार को सुबह के समय धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के डाउन पार्क व बास रोड पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।

इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

 

थाना धारूहेड़ा प्रबंधक निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के दिशा–निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

 

Rewari:  धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन
Rewari: धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

रविवार सुबह जिला Rewari Police पुलिस द्वारा गठित थाना धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।Rewari

सूचना देने की अपील:  Rewari SP  डॉ मयंक गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now