Rewari Crime : जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। कोसली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सुल्फा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव मंगलपुर निवासी प्रदीप कुमार व नवीन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 70 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कोसली से झज्जर रोड पर जेएलएन नहर के पास अपनी बाइक पर नशीला पदार्थ शुल्फा बेचने की फिराक में खड़े हुए है।
Dharuhera News: सराहनीय पहल: जन्म दिवस पर पौधारोपण कर दिलाया सकंल्प

Fire News Rewari: NH 48 पर बने ढाबे में लगाई आग, सबकुछ जलकर राख
जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को Rewari Crime काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम प्रदीप कुमार व नवीन कुमार निवासी गांव मंगलपुर जिला जींद बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो बाइक के बैग से 01 किलो 70 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद हुआ।
मामला दर्ज कर जांच शुरू: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली Rewari Crime में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

















