Rewari crime: भगवान की चौखट पर चोरों ने टेका माथा…रायपुर के मंदिर से तीन लाख के छत्र व नकदी चोरी

On: January 6, 2026 11:22 AM
Follow Us:
भगवान की चौखट पर चोरों ने टेका माथा...रायपुर के मंदिर से तीन लाख के छत्र व नकदी चोरी

Rewari crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव रायुपर के बाबा बड़देव मंदिर में सेंध लगाकर सोमवार की रात लगभग 3 लाख रुपये के चांदी के छत्र व हजारों रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद बाबल पुलिस ने मौके पहुची। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

मंदिर में चोरी: गांव के इस मंदिर में पं. सत्यनारायण पुजारी हैं, जो रात के समय मंदिर में बने कमरे में ही रहते हैं। मंगलवार सुबह गांव का एक व्यक्ति मंदिर में माथा टेकने के लिए गया तो एक कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। उसने आवाज लगाकर पुजारी को जगाया। पुजारी ने मंदिर में देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। चोर मंदिर से लगभग 3 लाख रुपये के चांदी के 6 छत्र, दानपात्र से लगभग 60 हजार रुपये और मूर्ति के सामने रखी नकदी चोरी कर ले गए।Rewari crime

पहले भी हो चुकी है चोरी: ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में चोर पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ही बार-बार चोरी की वारदात हो रही हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कराने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुजारी ने गांव के सरपंच और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एक ओर जहां पुलिस मौके पर पहुंची, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिस कारण पुलिस ने फुटेज के सहारे चोरों की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

मामला दर्ज कर जांच शुरू: बता दें रात को हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों मे रोष है। पुलिस ने पुजारी सत्यनारायण की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल कैमरे खंगाले जा रही है ताकि चोरी का सुराग लग सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now