Rewari crime: कलयुगी मां की करतूत…नाबालिग से मां करा रही थी अनैतिक कार्य

On: February 16, 2026 11:59 AM
Follow Us:
KALUGI MA

Rewari crime: रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रामपुरा पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर एक होटल में मां ही अपनी नाबालिग बेटी से अनैतिक कार्य करा रही थी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बच्ची को मुक्त कराते हुए आरोपी मां व होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जिस्म फिरोशी का धंधा: रामपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने से कुछ दूरी पर एक होटल में जिस्म फिरोशी का धंधा किया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल पर रेड की, तो वहां एक नाबालिग से अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। इस कार्य को नाबालिग लड़की की मां ही अंजाम दिलवा रही थी।Rewari crime

पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराते हुए मां और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया। होटल मैनेजर कुतुबपुर में रहने वाला मूल रूप से बिहार के सिरसा रामराय निवासी विकास है, जबकि नाबालिग की मां महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली है। जैसे ही टीम ने होटल मे रैड मारी तो अफरा तफरी मच गई।Rewari crime

खुद होटलों में ले जाती मां अपनी बेटी को: जांच अधिकारी सुनीता देवी के मुताबिक नाबालिग लड़की की मां ही उससे अनैतिक कार्य कराती रही। इसके लिए उसके पास होटलों से फोन आते थे। फोन आने के बाद वह खुद बेटी को होटल जाती थी। होटल मैनेजर से उसका सौदा तय होता था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now