Rewari Crime: नए साल पर घर में छाया मातम, बेटे ने धारूहेड़ा में लगा दी फांसी

On: January 1, 2026 6:44 PM
Follow Us:

Rewari Crime: धारूहेड़ा: गांव मसानी में एक श्रमिक ने गुरूवार को अपने कमरे में पंखे से (Suicide in Rewari) लटककर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव चंदौसी निवासी श्यामबाबू के रूप में हुई है।Rewari Crime

थाना धारूहेड़ा पुलिस (Dharuhera polioce)  ने बताया कि श्यामबाबू पिछले कुछ समय से मसानी गांव में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह अकेले ही किराये के कमरे में रहता था। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह पंखे से लटका मिला।Rewari Crime

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और शव को नीचे उतरवाया। जांच अधिमारी एएसआई अमरपाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया गया है कि (Rewari crime) श्यामबाबू के परिजन वर्तमान में पंजाब में रहते हैं। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भेज दिया गया है।Rewari Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now