Rewari Crime: कम्पनी में चोरी करने वाला चोथा आरोपी पंजाब से काबू

On: July 6, 2024 4:53 PM
Follow Us:

Rewari Crime : अपराध शाखा-II धारूहेड़ा पुलिस ने कम्पनी से माल चोरी करने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला बरनाला की टप्पा मंडी आजाद नगर निवासी सुखविन्द्र के रूप में हुई है।

कम्पनी के HR Manager   विजयवीर ने बताया था उसकी कपंनी से कुछ कर्मचारी सामान चोरी करते है। उनकी कम्पनी में 22 जून को एक गाड़ी दिल्ली से आई थी जिसमें इथाइल नामक मैटिरियल करीब 30 हजार किलो माल था। जब उन्होंने माल चेक किया तो उसमें लगभग 2000 से 2500 किलो माल कम मिला।

 

शक के चलते खंगाले CCTV : सामान कम होने पर जब सीसीटीवी चैक किया तो उसका शव सही मिला। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला करते हुए सीसीटीवी की सहायता से अश्वनी कुमार, संजय व प्रदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिकअप गाड़ी व कम्पनी से चोरी किए गए 11 ड्रम बरामद कर लिए थे।

चोथा आरोपी काबू: इस​ गिरोह में शामिल सुखविन्द्र आरोपी को अपराध शाखा-II धारूहेड़ा पुलिस ने पंजाब के जिला बरनाला की टप्पा मण्डी आजाद नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन व एक टैंकर (ट्रक) बरामद किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now