Rewari Crime: दीवार फांदकर घर में घुसा, युवक दबोचा

On: July 2, 2023 5:58 PM
Follow Us:

नाबालिग लडकी से की थी अश्लील हरकतें, मामला दर्ज
धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस घर घुसकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है।Rewari: शिवपुराण कथा से पहले​ निकाली कलश यात्रा

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि गांव निवासी नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया की वह 30 जून की रात को अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी।

गांव निवासी युवक दीवार कूदकर उनके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वह डर गई तथा उसने शोर मचा दिया। उसके पिता जाग गए तथा उसे पकडने का प्रयास किया।Hero Motocorp ने दिया ग्राहको को झटका, फिर बढेगे स्कूटर व बाइक के रेट

लेकिन आरोपित उसके पिता से हाथापाई करके वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को डयूटी मजिस्टेेट के सामने पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now