Rewari Crime: लूट गिरोह को गाड़ी और हथियार देने वाले राजस्थान में चढे हत्थे

On: March 8, 2024 5:53 PM
Follow Us:

8 माह पहले धारूहेडा में हाइ्वे पर हुर्ह थी लूटपाट
Rewari Crime, धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने हथियार के बल पर लूट करने के आरोपितो को गाड़ी और देशी कट्‌टा उपलब्ध कराने के मामले में दो और आरोपितो गिरफ्तार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियों की पहचान जिला खैरथल के गांव जौड़िया निवासी कुलदीप और गांव डालावास निवासी असगर के रूप में हुई है।

ARRESTED

बता दे कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी त्रिवेणी प्रजापति ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खिजुरी में कबाडे की दुकान कर रखी है। 21 जून 2023 की रात को वह और उसके दो साथी समीर व सालीम कबाडे के गोदाम पर सो रहे थे।

 

एक बाइक पर तीन लड़के आए तथा उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर उसका मोबाईल फोन व उसके गले से सोने का हनुमान जी का लोकेट तथा उसके साथी समीर से दस हजार रुपये तथा सालीम से 2500 रुपये लूट ले गए थे।

Dharuhera News: विद्युत निगम ने डिपाल्टरों पर कसा शिंकजा, 7 दिन में 283 उपभोक्ताओ के काटे कनेक्शन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपी दीपक उर्फ गोलु, पंकज उर्फ अक्कू व जयभगवान उर्फ लिल्लू को पहले ही गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिन्दा रोंद, 01 सोने का लोकेट व नकदी को बरामद कर लिया था।

Rewari News: Numberdar Association ने​ तिलक लगाकर मनाया होली पर्व

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपितो ने बताया की जौड़िया निवासी कुलदीप सिंह ने वारदात के बाद भागने के लिए गाड़ी और गांव डालावास निवासी असगर ने उन्हें कट्‌टा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने दोनो काबू कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now