Rewari crime: शराब के ठेके में सेंध, 65 हजार नकदी व दो माबाइल चोरी

On: November 14, 2021 8:23 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। औद्योगिक क्षेत्र की विपुल गार्डन सोसायटी के निकट स्थित शराब ठेका में चोरों ने रात के समय सेंध लगा दी और हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के गांव रेवसां निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह विपुल गार्डन के निकट शराब ठेका पर मैनेजर हैं। रात को चोरों ने ठेका की छत को उखाड़ लिया और अंदर घुस गए। चोर ठेका से 65 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। जब कर्मचारियो ने सुबठ ठेका खोला तो चोरी का पता चला। जिसके बाद थाना धारूहेडा पुलिस को सूचना दी गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now