Rewari crime: बैंक खाते खुलवाकर साईबर धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार

On: January 9, 2022 12:12 PM
Follow Us:

रेवाडी: पीजी में रहने वाली लड़कियों के बैंक में खाते खुलवाकर उनका साईबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के बोलनी निवासी हितेश सोनी व गुरुग्राम के तुर्कपुर निवासी रोहित उर्फ मोनू व नूंह जिले के गांव जाफराबाद निवासी ईनाम उर्फ इक्का के रूप में हुई है।

ग्राम दर्शन पोर्टल बनेेगा आपकी आवाज: मांग, शिकायत व सुझाव करवाए दर्ज

पीजी मे रहने वाली एक युवती ने शिकायत दी थी कि वह एक कम्पनी में काम कार्यरत है। पीजी के मालिक हितेश सोनी ने मेरी व पीजी में रहने वाली दूसरी लड़कियों के एचडीएफसी बैंक में खाते खुलवा दिए लेकिन हमे हमारे नए खुले खातों की किट नही दी। किट मांगने पर पीजी मालिक हितेश ने हमे आश्वासन दिया कि जल्द ही आपको आपके नए खुले खातों की किट मिल जाएगी। इसके बाद मेरी मेल पर मेरे नए अकाउंट में कुल 120000 रूपए क्रेडिट व डेबिट होने का मैसेज आया। जिसे देखकर मुझे शक हुआ की हमारे नए खोले गए खातों का साईबर धोखाधडी में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। पुलिस ने पीजी के मालिक आरोपी हितेश को गिरफ्तार करके पूछताछ की।

गांवो में प्रतिभाओ की कमी नही: विधायक कोसली

पूछताछ में सामने आया कि हितेश सोनी ने रोहित उर्फ मोनु की मदद से पीजी मे रहने वाली लड़कियों के खाते कुलवाकर सभी बैंक खातों की किट ईनाम उर्फ इक्का को बेची थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर ईनाम उर्फ इक्का पुत्र शाहिद निवासी गांव जाफराबाद जिला नूंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित उर्फ मोनु से ईनाम उर्फ इक्का को बेची गई बैंक खातों की किट के फ्रॉड के 15000 रुपए, हितेश सोनी से कुल 4500 बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने धोखाधड़ी मे इस्तेमाल हुए 45000 रुपए ईनाम उर्फ इक्का के खाते मे फ्रीज़ कर दिये है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now