Rewari Crime: पांच साल बाद गौ-तस्करी का आरोपित काबू

On: December 11, 2021 11:47 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने वर्ष 2016 में दर्ज हुए गो-तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सहलका निवासी नयाजु उर्फ नियाज मोम्मद के रूप में हुई है। थाना धारूहेडा पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2016 को कापड़ीवास के सरपंच ने शिकायत में कहा था वह रोजाना की तरह घुमने के लिये अपने घर से निकला था। रास्ते में फिरनी मे नाली मे एक टाटा 407 फंसी हुई दिखाई दी। गाडी के पास जाकर देखा तो गाडी मे 6 गाये व एक बैल ठुस-ठुस कर भरे हुये थे, जिनके मुंह पैर व पेट अलग अलग रस्सो से बन्धे हुये थे। गाडी के पास कोई भी व्यक्ति नही मिला। गाडी में 6 गायों में से एक गाय मृत पाई गई। गाडी फसने पर गाडी को छोडकर भाग गये थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर हरियाणा गौवंश सरक्षण तथा गौ सवंर्धन अधिनियम 2015 व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी नयाजु उर्फ नियाज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now