Rewari Crime: पशुओ से लदे ट्रक से 34 पशु छुडवाए, दो तस्कर काबू

On: December 12, 2021 1:58 PM
Follow Us:

धारूहेडा: स्थानीय पुलिस ने हाईवे पर रविवार सुबह विपुल गार्डन के निकट वध के लिए जा रही एक ट्रक से 31 भैस, दो झोटे व एक कटिया को मुक्त करवाते हुए दो आरोपितों को काबू किया हैं आरापितो की पहचान उदयपुर के घुणीमाता निवासी महेंद्र, चितोडगढ के गांव लक्मीपुरा निवासी उदयलाल के रूप मे हुई है। थाना धारूहेडा को सूचना मिली थी जयुपर से एक कैंटर में पशुओ का लादकर दिल्ली ले जाया जा रहा है। थाना धारूहेडा पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों को जांच की तो रात को एक कैंटर जयपुर से आती दिखाई दी। टीम ने जब केंटर को रूकवाक कर जाचं की तो उसमें 31 भैंस, दो झोटे व एक कटिया लदी हुई थी।
बेरहमी से लदे थे पशु: तस्करो ने कैंटर पटटे लगाकर बेरहमी से पशुओं को लादा हुआ था। पशुओं के मुंह और पैर बाधे हुए थे। टीम ने केंटर मे सवार दोनो आरोपितो का गिरफतार कर लिया है। टीम ने केंटर को कब्जे में लेकर पशुओ को नंदीशाला भिजवा दिया है। दोनो आरोपितो के खिलाफ पशु कूरूताअ​धिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चमन चौहान, जांच अधिकारी धारूहेडा

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now