Rewari Crime: धारूहेडा में जुआ खेलते एक दबोचा, 1320 रूपए बरामद

On: December 3, 2021 12:08 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। भिवाडी मोड के निकट जुआ खेलते हुए एक युवक को पुलिस ने काबू किया है। आरोपित की पहचान भिवाडी के गांव घटाल की हरिजन बस्ती निवासी मनीष खान के रूप मेें हुई है। थाना सेक्टर छह पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी भिवाडी मोड पर शर्मा टी स्टाल के पीछे कुछ युवक जुआ खेल रहे है। टीम ने जब दबीच तो वहां पर बैठे युवक फरार हो गए। पुलिस ने भागते हुए एक युवक को दबोच लिया। जब उसकी तलाश ली तो उसके पास 1320 रूपए नकद व ताश की पत्ती मिली। पुलिस ने ताश व नकदी जबत् क आरोपित को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now