Rewari crime: डब्बल मर्डर करने वाला एक ओर आरोपी दबोचा

On: November 25, 2021 11:07 AM
Follow Us:

मामले में 7 आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
कोसली: सुनील चौहान। थाना कोसली पुलिस ने गोली मारकर दो युवकों की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान झज्जर जिले के गाँव बाबेपुर निवासी नीरज उर्फ दारा के रूप में हुई है।
4 नवम्बर को दिवाली के दिन भाकली निवासी दो युवकों इशु उर्फ यशदेव व अक्षय उर्फ बादशाह कोसली बस स्टैंड के पास बाजार में अपनी क्रेटा गाड़ी में बैठे हुए थे। उस समय कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर उन पर चारो ओर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मृतक यशदेव उर्फ ईशु की माता सुषमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान थाना कोसली पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3 पिस्टल, 7 मेग्जिन, 15 कारतूस सहित वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कोर्पियो गाड़ी व दो मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना कोसली पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी नीरज उर्फ दारा पुत्र बलबीर सिंह निवासी गाँव बाबेपुर जिला झज्जर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। नीरज उर्फ दारा मृतक इशु उर्फ यशदेव व अक्षय उर्फ बादशाह की हत्या की योजना बनाने में शामिल था। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए उनके ठिकानो पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now