Rewari Crime: जुआ खेलते सात आरोपी काबू, 12 हजार नकदी बरामद

On: December 9, 2021 2:48 PM
Follow Us:

रेवाडी: जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पुलिस ने हजारों रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि अपराध अनुसंधान शाखा (सीआइए) रेवाड़ी की टीम मंगलवार की रात को गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उत्तम नगर में एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से शहर के मोहल्ला रेवती नगर निवासी सुमित कुमार, गांव बालावास अहीर निवासी परमानंद व जिला दादरी के गांव सावड निवासी अजय को जुआ खेलते हुए काबू किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपितों से 12 हजार 600 रुपये की नकदी भी बरामद की है। सीआइए ने आरोपितों को आगामी कार्रवाई के लिए माडल टाउन थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now