REWARI: वर्कशॉप संचालक से पिस्टल प्वाईट पर गुरूग्राम में लूटी कार

On: November 8, 2023 9:15 AM
Follow Us:

Haryana crime: एनसीआर में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल प्वाइंट पर वर्कशॉप संचालक से सरेआम गाड़ी लूट ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रेवाड़ी आज इन कालोनियों में ​बिजली रहेगी गुल, जानिए क्यों ?

पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के सत्यकिरण राव ने कहा कि उसकी व्हील पोवा सर्विस के नाम से वर्कशॉप है।वर्कशॉप में एक कस्टमर शैलेंद्र की क्रेटा गाड़ी ठीक होने के लिए आई हुई थी। गाड़ी को ठीक करने के बाद वह इसी गाड़ी को लेकर देर रात को वह सेक्टर.71 की एंडयूर हाइट्स सोसायटी में जा रहे थे।ड्रेस किताबे, लेपटॉप के बाद अब फ्री में मिलेगी बस सेवा, हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियो को दीपाली पर दिया तोहफा

पेट्रोल पंप के पास वह चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुके। गाड़ी में बैठकर वह चाय पी रहे थे।इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने उसे गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा।

विरोध करने पर युवक ने उसे पिस्टल दिखाया और धमकी देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। इससे पहले वह संभल पाता बदमाश उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गए।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now