Rewari Bulldozer Action: बावल में नौ एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

On: August 23, 2025 12:06 PM
Follow Us:
Bulldozer Action:
  • डीटीपी टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्रवाई
  • रसियावास रोड व दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अवैध निर्माण ध्वस्त
  • जिला नगर योजनाकार ने आमजन को प्लॉट खरीदने से पहले वैधता जांचने की अपील की

बावल। रसियावास रोड पर राधास्वामी सत्संग भवन के समीप शुक्रवार को जिला योजनाकार की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। टीम ने अर्थ मूवर मशीन की मदद से करीब नौ एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया। Rewari Bulldozer Action

डीटीपी मंदीप सिहाग ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बावल क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। विभागीय जांच के बाद कार्यवाही शुरू की गई।

रसियावास रोड पर करीब छह एकड़ भूमि पर विकसित कॉलोनी में 23 डीपीसी, 12 प्रीकास्ट चारदीवारियां और कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा गया। वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तीन एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी में 14 डीपीसी, पांच प्रीकास्ट चारदीवारियां और रोड नेटवर्क को हटाया गया।

जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे नियंत्रित क्षेत्र में बिना अनुमति कोई भी निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले उनके कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर खाली जमीन पर प्लॉट बेचते हैं, जिससे बाद में विभागीय कार्यवाही के दौरान खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now