Rewari Accident: क्रैन की टक्कर से थ्री व्हीलर पलटा, महिला की मौत, घर में छाया मातम

On: November 25, 2023 12:05 PM
Follow Us:

महिला की 2 बेटियों की 12 दिन बाद है शादी
रेवाड़ी: जिले में गांव बखापुर के निकट एक क्रैन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। महिला की मौत से घर में मातम छाया गया। मृतक महिला अपने मायके (पीहर) में भात न्यौतने जा रही थी। उसकी 2 बेटियों की 12 दिन बाद शादी हैBHIWADI: मतदान केंद्रों पर मदद कर रहे स्काउट गाइड, धीमी गति से चल रहा मतदान

कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूवास निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी भाभी गायत्री (42) की दो बेटियों की शादी अगले माह 7 दिसंबर को होनी है। शुक्रवार को गायत्री राजबीर के ऑटो में सवार होकर अपने मायके (पीहर) राजस्थान के कोटकासिम स्थित मेवाली में जा रही थी। ऑटो में पूनम व आर्यन भी बैठे हुए थे। गांव बखापुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्रैन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।Rajasthan Election : दुल्हन की तरह सजाया भिवाडी का आर्दश बूथ, जानिए किसने डाला पहला वोट

महिला की मौत: टक्कर लगने के बाद ऑटो सडक पर पलट गया। जिससे चालक राजबीर, गायत्री, पूनम व आर्यन को गंभीर चोटें आई। चारों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने क्रैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शादी की खुशियां मातम में बदली

दर्दनाक हादसे के बाद गायत्री के परिवार में शादी की की खुशियां मातम में बदल गई। उसकी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने बताया कि आरोपी क्रैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now