रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता: फेसबुक पर ठगी करने वाला काबू

On: June 21, 2025 1:08 PM
Follow Us:

रेवाड़ी :

← Back

Thank you for your response. ✨

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए जानकर बनकर 1.25 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के श्याम नगर निवासी तरुण राय के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 14 फरवरी को मोहल्ला बल्लूवाड़ा रेवाड़ी निवासी भवानी शंकर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका दोस्त अमित दुबई में रहता है। अमित के फोटो लगे फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि उसके वीजा में दिक्कत आ रही है।

वह उसके पास एजेंट का खाता नंबर भेज रहा है। साथ ही वह उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर रहा है। इसके बाद एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके खाते में 1.25 लाख रुपये आए हैं, जो एक दिन बाद खाते में शो करेंगे। इसके बाद उसे विश्वास हो गया कि अमित ने उसके खाते में पैसे भेज दिए हैं। उसने इसके बाद बताए गए खाता नंबरों पर 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया, तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के श्याम नगर निवासी अतीक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था की अतीक के खाते में 1.25 लाख रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी ।

आरोपी तरुण राय ने अतीक से बैंक खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी तरुण राय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया  है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now