Rewari: डीएपी व यूरिया के साथ दुकानदार जबरदस्ती थोप रहे बीज, किटनाशक व जिंक

On: November 3, 2021 11:41 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे में काफी दिनों से डीएपी खाद के लिए मारामारी चल रही थी इतना ही नहीं अब यूरिया के​ लिए लाईने लगनी लग गई है। धारूहेडा में खाद बीच की दुकान पर सुबह छह बजे से ही महिलाए व बुजुर्ग लाईनों में लग जाते हैं । लेकिन दुकानदारो की ओर किसानो को खाद के साथ बीज, किटनाशक व जिंक सहित अन्य सामान भी दिया जा रहा है। किसानो की मजूबरी का दुकानदार फायदा उठा रहे है। हाल ही मेें एक दुकानदारी की वीडियो वारयल चर्चा का विषय बन हुआ हैं।
गौलतलब है कि सिचाई करने के बाद किसानो को सरसों में छिडकाव करने के लिए यूरिया की जरूरत पडेगी। इसलिए किसानो की ओर से यूरिया की खरीदारी शुरू कर दी है।

 

bhid
सुबह से ही लग रही किसानों की लाईने: धारूहेडा मे केवल एक ही लाईसेंस शुदा बिक्री केद्र हैं सुबह से ही किसान डीएपी व यूरिया लेने लिए बिक्री केंद्र पर पहुंच रहे है। खाद कम होने के चलते सुबह सुबह पहुंचने वाले किसानो को ही खाद मिल पाता है। इनता ही केवल डीएपी या यूरिया लेने वालो का खाद खत्म होने की बात कहते हुए बैंरग लौटा दिया जाता है।
मजबूरी का बना सौदा: एक ओर खाद के लिए सुबह सुबह लाइनो में लगना तथा दूसरी ओर खाद के साथ किटनाशक दवाईयां व​ जिंक लेना पड रहा हैं। अगर कोई किसान जिंक व बीच लेने का विरोध किया तो उसे ​खाद नहीं दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है प्रशासन को इस बात का पता नहीं है, लेकिन जबरदस्ती दिए जा रहे जिंक व बीच को लेकर प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।

क्या कहते है एडीओ: जिस किसान से जिंक व अन्य बीज के लिए पैसा लिया गया था। उसको वापस करा दिया गया हैंं। मेरे पास केवल एक ही शिकायत आई थी। अगर कोई शिकायत आती तो है अवश्य ही समाधान करवा जाएगा। जबरदस्ती सामान किसी कीमत पर नहीं देने दिया जाएगा।
अशोक कुमार ,एडीओ एग्रीक्लचर, धारूहेडा

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now