RBI ने 2000 रुपए के नोट को लेकर दी बड़ी जानकरी, अब भी वैध ये नोट

On: June 3, 2025 9:47 AM
Follow Us:
RBI

RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दो साल पहले बंद हुए ₹2000 के नोट को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। RBI द्वारा मिली जानकारी के अनुसार करीब ₹6,181 करोड़ मूल्य के ऐसे नोट बाजार अब भी मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन नोटों की कानूनी वैधता अब भी बनी हुई है।RBI

₹3.56 लाख करोड़ से घटकर ₹6,181 करोड़
RBI ने 19 मई 2023 को ₹2000 के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। उस दिन तक इन नोटों का कुल प्रचलन ₹3.56 लाख करोड़ था लेकिन 31 मई 2025 तक यह घटकर केवल ₹6,181 करोड़ रह गया यानी 98.26% नोट वापस जमा हो चुके हैं।

जानें कहां जमा कर सकते हैं ₹2000 के नोट?
7 अक्टूबर 2023 तक ये नोट सभी बैंकों में जमा किए जा सकते थे।
अब केवल RBI के 19 क्षेत्रीय निर्गम कार्यालयों में ही इन्हें जमा या बदला जा सकता है।
लोग ₹2000 के नोट को भारतीय डाक सेवा के जरिए किसी भी आरबीआई कार्यालय भेजकर अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।

कितने नोट अभी भी चलन में हैं?
RBI के अनुमान के अनुसार लगभग 3 करोड़ नोट अभी भी प्रचलन में हैं, जिनकी कुल कीमत ₹6,181 करोड़ के करीब है। यदि आपके पास भी ₹2000 का नोट है, तो इसे जल्द से जल्द RBI के पास जमा करवा दें या डाक के माध्यम से भेज दें।

अब भी वैध हैं ये नोट
बता दें कि ₹2000 के नोट को कानूनी मुद्रा का दर्जा अब भी प्राप्त है यानी इन्हें लेन-देन में प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन सुविधा और वैधता की दृष्टि से RBI ने इन्हें जितना जल्दी संभव हो, बैंकिंग चैनल में लाने की सलाह दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now