Haryana News: राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले, अब कहीं से भी ले सकते है राशन

On: March 5, 2025 11:59 AM
Follow Us:

Haryana News: भारत सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए मेरा राशन ऐप लॉच किया गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन कार्ड धारक देश में कहीं भी और किसी भी राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकता है।

वन नेशन वन राशन कार्ड ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना पूरा विवरण खाद्य पदार्थों सहित देख सकते हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए ‘मेरा राशन ऐप‘ लॉच किया है जो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन नेशन वन राशन कार्ड‘ (ओएनओआरसी) योजना का ही हिस्सा है।

कोई भी उपभोक्ता इस ऐप को अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है। इस ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थी स्वयं यह चैक कर सकेगें कि उनको कितना अनाज मिलेगा।

 

इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से जरुरतमंद यानी गरीब परिवार के लोगों को आसपास के राशन डिपो की लोकेशन साथ ही राशन कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी मिलेगी।

राशन कार्ड धारक अगर अपने निवास स्थान बदलकर नई जगह चले जाते है, वहां पर भी वे अपने मोबाईल पर देख सकते है कि नजदीक में राशन डिपो कहां पर है और वहां पर कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही है। क्योकि ‘वन नेशन वन राशन कार्ड‘ के तहत राशन कार्डधारक देश में कहीं भी और किसी भी सरकारी राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते है।

 

वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना और राशन प्रणाली में सुधार करना है। इस योजना के तहत, देश के नागरिकों को एक ही राशन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से से राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।

योजना के मुख्य उद्देश्य:

  1. खाद्य सुरक्षा: योजना का मुख्य उद्देश्य सभी जरूरतमंद लोगों को उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।
  2. मोबिलिटी: इसे विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए लागू किया गया है, जो अपने गृहनगर से दूर काम करते हैं।
  3. नियमितता और पारदर्शिता: यह राशन की कालाबाजारी और अन्य अनियमितताओं को कम करने में मदद करता है।
  4. एकत्व: पूरे देश में एक समान राशन वितरण प्रणाली स्थापित करना।

योजना का लाभ:

  • लाभार्थियों को यथास्थान पर इन योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होती है।
  • लाभार्थियों को किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।
  • यह योजना डिजिटल तकनीक के माध्यम से संचालित होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए, नागरिकों को अपने राशन कार्ड को संबंधित राज्य के पोर्टल पर पंजीकृत कराना होगा। यह योजना भारत की खाद्य सुरक्षा प्रणाली को सशक्त करने और गरीबों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now