Rajasthan News: राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर 23 फरवरी की रात 12 बजे से हड़ताल (Rajasthan Bus Strike) पर है। लगातार दो दिन रही हडताल में चलते यातायात व्यवस्था पूर्णतया चरमरा गई है। ऑपरेटरों का कहना है कि निजी बसें राज्य में सस्ती परिवहन सेवा का आधार रही हैं, लेकिन RC निलंबन, भारी चालान और एकतरफा FIR से कारोबार चौपट हो रहा है।Rajasthan News
जारी रहेगी हडताल: राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर ने सरकार को चेतावनी दी है जब तक उनकी मांगो पर सुनवाई नहीं होगी हडताल जारी रहेगी। उन्होंने निलंबित आरसी तत्काल बहाल करने, जिला स्तर पर निरस्तीकरण रोकने और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने की मांग की है।Rajasthan News
बजट सत्र जारी’ राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में जारी बजट सत्र के बीच आज दोपहर 1 बजे मंत्रीमंडल कक्ष में भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक (Rajasthan Cabinet Meeting) आयोजित होने जा रही है।Rajasthan News
इस मीटिंग में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में बजट सत्र में सदन में पेश किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण बिलों का अनुमोदन किया जा सकता है।Rajasthan News

















