Ramlila News: दशरथ-कैकई संवाद का किया मंचन

On: September 26, 2025 4:50 PM
Follow Us:
Ramlila News

धारूहेड़ा : जय बाबा सैय्यद ट्रस्ट रामलीला क्लब में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान शुक्रवार रात दर्शकों को दशरथ-कैकई संवाद का दृश्य दिखाया गया। इस मौके पर कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को भावुक कर दिया।Ramlila News

राम की भूमिका राहुल रंगा ने निभाई, जबकि लक्ष्मण बने रोहित सैनी। राजा दशरथ की भूमिका में सुनील नागर ने अपनी संवाद शैली से माहौल को गंभीर बना दिया। कैकई का पात्र गौरव पनवाल ने निभाया, जिन्होंने अपने अभिनय से दरबार का दृश्य जीवंत कर दिया। वहीं, कौशल्या की भूमिका गौरव शौर्य ने निभाकर भावनात्मक स्पर्श जोड़ा।Ramlila News

रामलीला के इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दर्शकों ने कलाकारों के संवाद और अभिनय पर तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह जताया। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में रामलीला के और भी प्रसंग मंचित किए जाएंगे, जिनका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।Ramlila News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now