Khatu Shyam Lakkhi Mela: जयपुर। जयपुर-सीकर हाईवे पर खाटूधाम जाने वाले श्यामभक्तों की पदयात्रा इन दिनों चरम पर है। लाखों श्रद्धालु लक्खी मेले में शामिल होने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। सरकार ने पिछले वर्ष हरमाड़ा से खाटूधाम तक कच्चा पथ-वे तैयार करवाकर खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन जयपुर सीकर हाईवे की बदहाली श्रऋालुओं के लिए आफत बनी हुई है।
खाटूश्यामजी का लक्खी मेला देशभर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित बना हुआ है। ऐसे में पाथ-वे की दुर्दशा न केवल भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचा रही है, बल्कि सरकार की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर रही है। लोगों कहना है कि यदि समय रहते पाथ-वे की मरम्मत और सफाई हो जाती तो यात्रा कहीं अधिक सुरक्षित और सुखद होती।
सडक की हालत बदहाल: बता दे कि कई हिस्सों पर होटल, ढाबा और दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। राजावास पुलिया के पास तो सर्विस रोड पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे भक्तों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं, मोठू का वास, रामपुरा डाबड़ी और राजावास जैसे स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे बदबू फैल रही है।
सुरक्षा को लेकर सवाल: बता दे मेलें बडी संख्या में श्रऋालु पहुंच रहे है। हालाकि प्रशासन की ओर हाल में गए कामों को भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया गया था। जबकि इस बार 21 से 28 फरवरी तक आयोजित हो रहे मेले में हालात बिल्कुल उलट हैं। हरमाड़ा से चौमूं तक पाथ-वे की सुध तक नहीं ली गई है, जिससे भक्तों को परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
कई हिस्सों पर होटल, ढाबा और दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। राजावास पुलिया के पास तो सर्विस रोड पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे भक्तों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं, मोठू का वास, रामपुरा डाबड़ी और राजावास जैसे स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे बदबू फैल रही है।
जानकारी के अनुसार जयपुर-सीकर रोड पर बाईं ओर बनाया गया यह पाथ-वे मिट्टी का था, जिस पर चलना भक्तों के लिए अपेक्षाकृत आसान रहता था। लेकिन रखरखाव के अभाव में यह जगह-जगह टूट चुका है।

















