केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 करोड़ का नुकसान

On: December 24, 2021 8:19 AM
Follow Us:

आसपास का इलाका खाली करवाया, घरों को छोड भागे लोग
राजस्थान: कोटा की एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें सड़क तक आ गईं। 1 किमी की दायरे में दूसरी फैक्ट्रियां और हॉस्टल खाली कराने पड़े। दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की 14 दमकल मौके पर पहुंची। दमकल अब तक 50 से ज्यादा राउंड लगा चुकी हैं। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

उपभोक्ता संरक्षण व गणित की महत्ता के बारे में किया जागरूक

 

निगम, थर्मल,डीसीएम,पुलिस, सीएफसीएल व आर्मी की दमकलों को मौके पर बुलाया गया। राहत व बचाव के लिए SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। 3 घंटे की मशक्कत के बाद 25 फीसदी हिस्से में आग पर काबू पाया गया। कलेक्टर, एसपी समेत नगर निगम के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

kot 3
इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 3 पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में करीब 250 से 300 कर्मचारी अलग अलग शिफ्टों में काम करते हैं। सुबह 7 बजे हादसा हुआ, उस वक्त सुबह की शिफ्ट में 50 कर्मचारी मौजूद थे। अचानक रियक्टर (माल को रोलर करने वाला) में शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। ये आग बढ़ते हुए बॉयलर तक पहुंच गई। इस रियक्टर से बॉयलर तक ऑयल (जिंक स्टेरिक ऑयल) की सप्लाई जाती है। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। प्रोडक्शन का माल भी चपेट में आ गया।

40 से 50 करोड़ का नुकसान
इस फैक्ट्री में कैल्शियम गोलियां बनाने का पाउडर बनता है। यहां से पाउडर पेट्रो केमिकल कम्पनियों को सप्लाई किया जाता है। साथ ही वायरिंग के आउटर (प्लास्टिक का तार) बनता है। इनकोपैक करने के लिए भारी संख्या (टन) में पॉलीथिन के बैग रखे हुए थे। आग लगने से सभी चपेट में आग गए। करीब 40 से 50 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई है।

kota

14 दमकल 50 से ज्यादा राउंड कर चुकी
मौके पर एक के बाद एक दमकल पहुंचती रहीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भयावह थी कि दमकलकर्मी फैक्ट्री के अंदर नहीं घुस सके। थर्मल,पुलिस,आर्मी,,डीसीएम की 14 दमकलें आग बुझाने के काम में लगी। ये दमकलें 3 से 4 राउंड कर चुकी। जिसके बाद सीएफसीएल से 1500 लीटर के 2 फॉम टेंकर मंगवाए गए। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

उपभोक्ता संरक्षण व गणित की महत्ता के बारे में किया जागरूक

आसपास का इलाका खाली करवाया
जिस इलाके में आग लगी,वहां आसपास कई फैक्ट्रियां व हॉस्टल है। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया। आसपास की फैक्ट्रियों व हॉस्टल को खाली करवाया। हॉस्टल में स्टूडेंट थे। करीब 1 किलोमीटर हिस्से को खाली करवाया गया।

Rewari crime: सूने घर से नकदी व जेवर चोरी

कोटा में राज्यपाल के आने से पहले आग लगने की दूसरी बार घटना हुई है। इससे पहले भी राज्यपाल के कोटा पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के सामने मित्री मार्केट में आग लगी थी। आज भी राज्यपाल के कोटा पहुंचने से पहले केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है।इस साल में कोटा में अबतक की ये सबसे बड़ी आग है। फैक्ट्री के जुड़े लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट होने के बाद एक घंटे तक लाइट बंद नही हुई। जिस कारण आग फैलती गई।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now