Rajasthan Weather: राजस्थान में टूटा छह साल का रिकॉर्ड, इन जिलों में रहेगा लू का कहर

On: April 19, 2025 2:50 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather: राजस्थान में कहर बनकर लौटी गर्मी! जानिए किन इन शहरों में रहेगी प्रचंड लू

Rajasthan Weather: राजस्थान में तेजी से मौसम मे बदलाव हो रहा है। पिछले तीन चाल साल से तेज गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बना हुआ है। सबसे अहम बात यह है कि पिछले तीन चार दिनों में कई जिलों में तापमान ने गंभीरता से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्रीगंगानगर और चूरू में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य जिलों में भी तीव्र हीट वेव का असर देखने को मिला। प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा, जिससे गर्म रातों का अहसास हुआ। Rajasthan Weather

गर्मी ने तोडा रिकोर्ड: गर्मी से अभी से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जयपुर और कोटा में इस बार अप्रैल के महीने में पिछले छह वर्षों का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो इस बात की ओर भी इशारा करता है कि इस वर्ष गर्मी अधिक तीव्र हो सकती है।

 

यहां 45 डिग्री पार पारा

  • चूरू – 45.4°
  • श्रीगंगानगर – 45.4°
  • चितौड़गढ़ – 45.2°
  • कोटा – 45.10°
  • वनस्थली – 45.1°
  • पिलानी – 44.9°
  • बाड़मेर – 44.4°
  • जयपुर – 43.5°

राज्य में धूलभरी आंधियों और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई, लेकिन इनसे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली। राजस्थान के लोगों को इस भीषण गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now