राजस्थान: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 8 कर्मचारी जिंदा जले

On: February 16, 2026 12:43 PM
Follow Us:
राजस्थान: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 8 कर्मचारी जिंदा जले

भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक केमिकल और पटाखा निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के चलते आठ मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बता दें कि हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग 25 मजदूर काम कर रहे थे। प्रशासन के अनुसार एक मजदूर अब भी मलबे में फंसा होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है।

यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 – 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाले, जबकि एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

मची अफरा तफरी: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।मौके पर भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा, एएसपी (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, एसडीएम लाखन सिंह, तहसीलदार शैतान सिंह, खैरथल ADM शिवपाल जाट आदि अधिकारी मौजूद हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now