राजस्थान को मिला रेलवे का बडा तोहफा, PM Modi दिखाएंगे इस दिन हरी झंडी

On: September 21, 2025 2:41 PM
Follow Us:
राजस्थान को मिला रेलवे का बडा तोहफा, पीए मोदी दिखाएंगे इस दिन हरी झंडी

उदयपुर-चंडीगढ़ के बीच भी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जानी है। इनके चलते हरियाणा राजस्थान के यात्रियों को काफी फायदा होगा। बता दे कि इसका शुभारंभ मोदी ही करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही दिल्ली से लेकर अंबाला मंडल के रेल अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।PM Modi

हरियाणा और चंडीगढ़ की अब सीधा राजस्थान से रेल कनेक्टिविटी होने जा रही है जिसका फायदा पर्यटकों के साथ यात्रियों को भी होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ कर सकते हैं।PM Modi

जोधपुर से दिल्ली कैंट और बीकानेर और दिल्ली कैंट के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है, जिसका रैक भी तैयार होकर राजस्थान आ चुका है। इसके अलावा उदयपुर-चंडीगढ़ के बीच भी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जानी है जिसका भी शुभारंभ मोदी ही करेंगे।

राजस्थान से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन का फायदा
अंबाला मंडल की झोली में ट्रेन आने से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के यात्रियों को इस सीधी ट्रेन से फायदा मिलेगा। उदयपुर को झीलों की नगरी और चंडीगढ़ को द सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है।PM Modi

उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का प्रस्तावित शेड्यूल:

  • ट्रेन संख्या 20989 उदयपुर सिटी से शाम 4:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: राणा प्रताप नगर उदयपुर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट।PM Modi

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now