Railway news: रेवाड़ी से हिसार वाया भिवानी रेल रूट पर दोहरीकरण रेल लाइन के कार्य के चलते आज से कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इतना ही नहीं 22 अप्रैल से 4 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। यहां पर रद्द होने वाली तथा रूट बदलने वाली ट्रेनो की सूची दशाई गई है
कोसली स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह मीणा ने बताया रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के मानहेरू एवं भिवानी जंक्शन स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस सेक्शन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
Railway news ये सेवाए रहेगी रद्द:
- रेवाड़ी से शाम 6 बजे चलने वाली गाड़ी 59632 रेवाड़ी-हिसार रेल 21 अप्रैल से 10 मई तक (20 ट्रिप)
- भिवानी से सुबह 6:50 बजे वाली गाड़ी 54787 भिवानी-रेवाड़ी 22 अप्रैल से 11 मई तक
- हिसार से सुबह 6:20 बजे वाली गाड़ी 59631 हिसार-रेवाड़ी 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप)
- रेवाड़ी से रात 9:36 बजे वाली गाड़ी 54788 रेवाड़ी-भिवानी 22 अप्रैल से 7 मई
- हिसार से दोपहर 2:20 बजे वाली गाड़ी 14715 हिसार-जयपुर 22 अप्रैल से 7 मई तक
- ढेहर का बालाजी से दोपहर 3:30 बजे वाली गाड़ी 14706 ढेहर का बालाजी भिवानी 28 अप्रैल से 8 मई
- भिवानी से सुबह 4:50 बजे वाली गाड़ी 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी 28 अप्रैल से 8 मई तक रद्द
- फाजिल्का से सुबह 8:45 वाली गाड़ी 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी 22 अप्रैल से 7 मई तक
- रेवाड़ी से सुबह 9:25 बजे वाली गाड़ी 54782 रेवाड़ी-बठिंडा 22 अप्रैल से 11 मई तक रद्द
- जयपुर से सुबह 7 बजे वाली गाड़ी 09733 जयपुर- भिवानी 22 अप्रैल से 7 मई
- भिवानी से शाम 4:05 बजे वाली गाड़ी 09734 भिवानी जयपुर 22 अप्रैल से 7 मई तक
- जयपुर से सुबह 5:10 बजे वाली गाड़ी 14734 जयपुर-बठिंडा 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी।
Railway news इन ट्रेने का रूट होगा परिवर्तन:
- गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह हिसार-भिवानी बाइपास-रोहतक-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह दिल्ली-रेवाड़ी झज्जर रोहतक-भिवानी बाइपास-हिसार होकर संचालित होगी।
- अजमेर से शाम 5:50 बजे वाली गाड़ी 12983 अजमेर-चंडीगढ़ 2, 4 व 6 मई को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी वाया झज्जर-रोहतक से संचालित होगी। साबरमती से रात 8:55 पर चलने वाली गाड़ी 19415 साबरमती-कटरा रेल परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रोहतक-भिवानी बाइपास- हिसार से संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह दिल्ली-रेवाड़ी झज्जर रोहतक-भिवानी बाइपास-हिसार होकर संचालित होगी।

















