Amandeep kaur: पंजाब की इंस्टाक्वीन कॉन्स्टेबल बॉयफ्रेंड का है हरियाणा के सिरसा से खास कनेक्शन

On: April 6, 2025 1:21 PM
Follow Us:
panipat
Amandeep kaur: पंजाब के बठिंडा में हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़ी गई लेडी हेड कॉन्स्टेबल इंस्टाक्वीन अमनदीप कौर का हरियाणा के सिरसा से कनेक्शन सामने आया है। आरोपी महिला सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय है और माय जान के नाम से उसका अकाउंट है जिसमें वह तरह तरह की रील अपलोड करती थी।
जांच में सामने आया है कि महिला का एक परिचित है जो सिरसा में एक महिला से विवाहित है। उक्त महिला ने बीते दिवस बठिंडा में आरोपी कांस्टेबल की अदालत में पेशी के दौरान अपने पति के साथ हंगामा किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  महिला अपने पति के साथ मारपीट करती दिखाई दी। वहां मौजूद पुलस कर्मी उनके बीच बचाव करते दिख रहे हैं।

वहीं दूसरी तरह उक्त व्यक्ति ने सिरसा निवासी महिला पर भी गंभीर आरोप जड़े है। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह व्यक्ति कह रहा है कि महिला के खिलाफ झूठे मुकद्दमें दर्ज करवाने के कई मामले दर्ज है। उसका कहना है कि महिला पहले रेप के मामले दर्ज करवाती है और बाद में समझौता करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लेती है।

वर्णनीय है कि पंजाब की महिला कांस्टेबल को पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ उस समय काबू किया जब वह अपनी थार गाड़ी में सिरसा की ओर आ रही थी। पुलिस का दावा है कि महिला सिरसा व आसपास के क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करती है।
उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। उधर आरोपी महिला कांस्टेबल अमनदीप का दावा है कि साजिश के तहत उसे झूठा फंसाया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now