Transfer News: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने लुधियाना के 10 जजों का किया तबादला, जानिए किसको कहां भेजा

On: April 28, 2022 9:29 AM
Follow Us:

Punjab/Haryana: तबादले तो हर साल होते है, लेकिन साथ एक ही अदालत से 10 के तबादले शायद पहली बार हो। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने लुधियाना के 10 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला किया है।

Haryana: जन्म के 24 घंटे में जन्म प्रमाण पत्र देने वाला प्रदेश में पहला जिला बना रेवाडी

जानिए किसको कहां भेजा:
एडीजे लुखविंदर कौर दुग्गल को पटियाला ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह एडीजे हरबंस सिंह लेखी को नियुक्त किया गया है। एडीजे केके जैन को जालंधर भेजा गया है। उनके स्थान पर एडीजे अमरजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजे मुनीश अरोड़ा का तबादला पटियाला किया गया है, उनकी जगह एडीजे मनोज कुमार सिंगला लेंगे। एडीजे रश्मि शर्मा को भी जालंधर ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह एडीजे शिव मोहन गर्ग को लगाया गया है।
Transfer News: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने लुधियाना के 10 जजों का किया तबादला, जानिए किसको कहां भेजा
फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश अजायब सिंह का तबादला कपूरथला किया गया है। उनके स्थान पर अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा को लगाया गया है। अतिरिक्त न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राकेश शर्मा को तरनतारन स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह एडीजे राजविंदर सिंह को लगाया गया है। अतिरिक्त सेशन जज-1 राकेश कुमार को कपूरथला भेजा गया है। उनकी जगह एडीजे डा. मनदीप मित्तल को लगाया गया है।

Apprenticeship Certificate : यहां से डाडनलोड करे, केवल दो दिन शेष
एडीजे जरनैल सिंह को फिरोजपुर लगाया गया है। उनकी जगह एडीजे अशोक कपूर लुधियाना में काम देखेंगे। एडीजे कुलभूषण कुमार का तबादला पठानकोट किया गया है। एडीजे खेमकरण गोयल उनकी जगह लेंगे। एडीजे आशीष अबरोल को बठिंडा स्थानांतरित किया गया है और उनकी जगह एडीजे रवि इंदर कौर को लगाया गया है।

Apprenticeship Certificate : यहां से डाडनलोड करे, केवल दो दिन शेष

छह पुलिस अधिकारियो के भी तबादले
गुरप्रीत सिंह को एआइजी एसटीएफ पटियाला रेंज और एआइजी एसटीएफ बठिंडा रेंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जसदीप सैनी को एआइजी लिटिगेशना, अशीष कपूर को एआइजी प्रशासन और परमपाल सिंह को कमांडेंट 5 आइआरवी अमृतसर लगाया गया है।
आइपीएस वटसाला गुप्ता को एडीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर लगाया गया है और हरप्रीत सिंह को एआइजी एसटीएफ प्रशासन के साथ एआइजी एसटीएफ रूपनगर रेंज का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now