Breaking News: चीन की धरा पर ​हरियाणा की पूजा ने फहराया भारतीय ध्वज

On: February 8, 2026 6:51 PM
Follow Us:
Breaking News: चीन की धरा पर ​हरियाणा की पूजा ने फहराया भारतीय ध्वज

Breaking News:  12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप तेंजिन चीन में पूजा फतेहाबाद ने हाई जंप इवेंट में रजत पदक जीत नया इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ही पूजा फतेहाबाद हरियाणा ने हाई जंप में रजत पदक जीत तेंजिन (चीन) में भारत का ध्वज फहराया दिया है।Breaking News

पुरुष वर्ग हाई जंप इवेंट में जे आदर्श राम ने 2 मीटर 19 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग लांग जंप इवेंट में एंसी सोजन इडापिल्लैइ ने 6 मीटर 21 सैंटीमीटर की लम्बी छलांग के साथ कांस्य पदक विजेता बनकर देश का मान बढ़ाया।

12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन में हरियाणा से पूजा फतेहाबाद ने हाई जंप एवं योगिता भिवानी ने शाटपुट इवेंट में भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व किया।

डाक्टर ललित के भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स महासंघ के कुशल निर्देशन में तेंजिन (चीन) में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 17 सदस्यीय एथलीट खिलाड़ियों का दल ने इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग ले रहा है।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप तेंजिन (चीन) में 17 एथलीट खिलाड़ियों का दल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ/एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से भाग लेने के लिए चीन गया और इस 17 सदस्यीय दल में हरियाणा राज्य से हाई जंप इवेंट में पूजा फतेहाबाद ने भाग लेकर 1.87 मीटर की ऊंची छलांग के साथ रजत पदक पर कब्जा किया और हरियाणा राज्य के नाम का डंका एशिया महाद्वीप में बजाकर भारतीय ध्वज फहराया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक तेंजिन (चीन) में किया जा रहा है और भारतीय एथलीट खिलाडी अपने कुशल खेल नीति से पदक विजेता बनकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हाई जंप इवेंट में पूजा फतेहाबाद हरियाणा ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए 1 मीटर 87 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता और भारत देश एवं हरियाणा राज्य का बढ़ाकर तिरंगा फहराया।

पुरुष वर्ग हाई जंप में जे आदर्श राम ने 2 मीटर 19 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग के साथ कांस्य पदक पर कब्जा कर भारतीय पताका फहराई।

महिला वर्ग लांग जंप इवेंट में एंसी सोजन इडापिल्लैइ ने 6 मीटर 21 सैंटीमीटर की लम्बी छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक विजेता बनकर देश का नाम रोशन किया और मौमिता मंडल ने 6 मीटर 01 सैंटीमीटर की जंप के छठा स्थान प्राप्त किया।

प्रदीप मलिक ने बताया कि शाट पुट इवेंट में योगिता भिवानी हरियाणा,तेजेन्द्र पाल सिंह टूर पंजाब,गिल समयदीप सिंह पंजाब,हैप्टाथलान इवेंट में तेजस्विन शंकर,पेंटाथलान में के ए अनामिका,60 मीटर रेस में मणिकांता होबलीधर,नित्या गांधी,अभिनाया राजाराजन,60 मीटर हर्डल रेस में तेजस सिरसे,प्रज्ञान प्रशांत,शहनवाज खान,सी वी अनुराग और ट्रिपल जंप इवेंट में परवीन छित्तरवाल भाग ले रहे हैं।Breaking News

हनुमान सिंह भादू वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता एथलीट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की।Breaking News

जानिए कौन है पूजा सुविधाओं की कमी के बावजूद हाई जंप खिलाड़ी पूजा ने 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप तेंजिन चीन में अवार्ड जीतकर और नया रिकॉर्ड भी बनाया है।. फतेहाबाद के गांव बोसती की रहने वाली पूजा पारता स्पोर्ट्स अकादमी में प्रैक्टिस करती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now