Haryana News: बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन

On: February 20, 2026 4:49 PM
Follow Us:
rohtak news

Haryana News: धारूहेड़ा: प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक के खिलाफ एआईडीवाईओ 22 फरवरी को रोहतक में जोरदार प्रदर्शन करेगी। इसी को लेकर आल इंडिया यूथ ऑग्रेनाइजेशन (AIDYO) के जिला सचिव अजय सिंह की अगुवाई में धारूहेड़ा में बैठक आयोजित की गई। Haryana News

जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी में देश में नंबर एक पर पहुँच चुका है, लेकिन सरकार समाधान निकालने के बजाय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा, “जुलाई 2025 के आंकड़े गवाह हैं कि शहरी और ग्रामीण बेरोजगारी में हरियाणा टॉप पर है। Haryana News

एक तरफ कॉलेजों में 60% से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ 8 लाख से ज्यादा युवा ग्रुप सी और डी की नौकरियों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पदों को खाली रख रही है और जो भर्तियां आती भी हैं, वे पेपर लीक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं। इसी को लेकर 22 फरवरी 2026 (रविवार) को रोहतक में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को बडी सख्या में धारूहेड़ा रोहतक पहुंचनें की जिम्मेदारी सोंपी। Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now