बाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयघोष

On: October 7, 2025 5:01 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

धारूहेड़ा: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को उपचेयरमैन अजय जांगडा व पार्षद राजकुमार ने रवाना किया। यात्री की शुरुआत स्थानीय वाल्मीकि मंदिर से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा निकाली। जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

धारूहेड़ा: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भजन-कीर्तन की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे, जबकि कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की।

धारूहेड़ा: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने मानवता, सत्य और समानता के पथ पर चलने की प्रेरणा दी थी।

धारूहेड़ा: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
भगत सिंह चौक से होती दोबारा मंदिर पहुंची तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के प्रधान प्रवीण, नानक खोला, धर्मपाल, राजू आदि मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now