हरियाणा में पोर्टल शुरू: इन लोगों को मिलेगे आवास योजना के तहत प्लाट

On: January 29, 2024 12:57 PM
Follow Us:

Best24News, Haryana News;  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम आदमी की चिंता है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।हरियाणा के 7 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

गरीबों को मकान की मरम्मत की राशि भी 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 80 हजार रुपये की गई है। मुख्यमंत्री ने उन 8 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किएए जिनकी आज पेंशन बनाई गई।

हर जिलों में खुलेगा वृद्ध सेवा आश्रम

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगेए जिनमें 50.50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई.बस सेवा शुरू की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री आज करनाल के मॉडल टाउन के वार्ड 11 में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए खोले जाने वाले वृद्ध सेवा आश्रमों में गरीबों के रहने और खाने.पीने की व्यवस्था होगी। साधन संपन्न बुजुर्ग भी अगर आश्रमों में रहना चाहें तोए उसके लिए उन्हें राशि का अंशदान करना होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि करनाल में तीन महीने बाद सिटी ई.बस सेवा शुरू की जाएगी। पानीपत में इसकी शुरुआत आज की गई है। यमुनानगर में यह सेवा सोमवार से आरंभ की जाएगी।

750 कालोनियां की नियमित

उन्होंने कहा कि 750 से अधिक कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है और 200 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।

मौके पर सुनी समस्याए किया समाधान

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गों के लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की तो समस्या वह उसका समाधान करें।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now