Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अश्लील धंधे का पर्दाफाश, WhatsApp से बुकिंग कर गर्ल्स सप्लाई करते थे दलाल

On: March 27, 2025 3:59 PM
Follow Us:
Haryana News digital platforms

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन अश्लील रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। इस गिरोह का नेटवर्क डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (digital platforms) के जरिए चलता था जिसमें दलाल वॉट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप बनाकर कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बना रहे थे।

पुलिस ने इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए 2 कॉल गर्ल्स और एक दलाल को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह रैकेट हाई-फाई इलाकों में महंगे रेट पर लड़कियों की सप्लाई करता था और ग्राहकों से पहले ही ऑनलाइन पेमेंट (online payment) ली जाती थी।

पुलिस ने अपने ही साथी को फर्जी ग्राहक बनाकर गिरोह से संपर्क किया था। जब फर्जी ग्राहक बने पुलिसवाले की बताई लोकेशन पर 2 लड़कियां आईं तो उन्हें पकड़ लिया गया। इनके साथ आए दलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया। यह दलाल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है जबकि लड़कियां त्रिपुरा और कोलकाता की रहने वाली हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की पुलिस के मुताबिक, पुलिस थाना DLF फेज-1 को सूचना मिली थी कि मोबाइल नंबर से लड़कियों के ऑनलाइन रेट फिक्स किए जाते हैं। फिर गलत काम के लिए महिलाएं भेजी जाती हैं। यदि इस नंबर पर संपर्क कर महिलाएं मंगाई जाएं तो रंगेहाथों ग्राहक, बुलाई गई लड़कियों को दलाल सहित पकड़ा जा सकता है।

इस सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त सुशीला ने स्पेशल रेड करने के लिए पुलिस आयुक्त से परमिशन ली। परमिशन मिलते ही स्पेशल टीम का गठन किया गया।

पुलिसकर्मी बना फर्जी कस्टमर प्लान के मुताबिक, EHC प्रेम प्रकाश को फर्जी ग्राहक बनाया गया। प्रेम प्रकाश ने वॉट्सऐप कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वॉट्सऐप पर हाय का मैसेज आया।

मैसेज पर सर्विस के बारे पूछा गया, तो उसका वॉट्सऐप पर कॉल आया और सर्विस के बारे में बात हुई। आरोपी ने 2 लड़कियों के 24 हजार रुपए मांगे। उनके बीच सौदा 20 हजार रुपए में तय हो गया।

इसके बाद फर्जी ग्राहक प्रेम प्रकाश ने लड़कियों की फोटो भेजने की बात की। आरोपी ने अलग-अलग लड़कियों के फोटो भेजे। उनमें से 2 लड़कियों को सेलेक्ट किया गया और तवीसा विला होटल के कमरा नंबर 101 में आने के लिए कहा। इसके लिए ACP ने फर्जी ग्राहक को 5-5 सौ के छह नोट हस्ताक्षर करके दिए गए।

25 मिनट में पहुंच गई कॉल गर्ल्स आरोपी ने बताया था कि वह 2 लड़कियों के साथ लोकेशन पर 25 मिनट में पहुंच जाएगा। तय रूम में दो लड़कियों के साथ एक व्यक्ति आया और रकम मांगी। इस पर फर्जी ग्राहक ने 3 हजार रुपए उस व्यक्ति को दिए। वह अपने आप को ड्राइवर बता रहा था।

उसने जब बाकी रुपए मांगे तो फर्जी ग्राहक बने पुलिस वाले ने बहाना बनाया कि रुपए आ रहे हैं। इस पर महिलाओं के साथ आए व्यक्ति ने कहा कि बाकी के 17 हजार रुपए देने के बाद ही महिलाओं के साथ संबंध बना सकते हो। इतने में पुलिस आ गई और तीनों को दबोच लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now