मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rajasthan News: वसुंधरा के ट्वीट से मची उथल-पुथल… जानिए ऐसा क्या कहा

On: April 9, 2025 2:12 PM
Follow Us:
वसुंधरा के ट्वीट से मची उथल-पुथल... जानिए ऐसा क्या कहा

Rajasthan News: भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मंगलवार रात को एक के बाद एक ट्वीट किए, जैसे ही ट्वीट जनता के पास पहुंचा तो राजनीति में उथल पुथल मच गई। उन्होंने जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए अपनी विधानसभा में हुए खर्च का हिसाब भी अफसरों से मांग लिया। ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।Rajasthan News

Rajasthan News  राजनीति में मची अफरा तफरी: भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी… राजे का यह बयान राजस्थान की राजनीति में भी कुछ बड़ा होने के संकेत दे रहा है। बता दे राजस्थान में भयानक लू राजस्थान को झुलसा रही है, उसी तरह राजे का यह बयान भी आने वाले दिनों में सियासी ‘हीट वेव्स’ चलने के संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में डॉक्टर क्यों हैं नाराज़? इस दिन से फिर रहेंगेंं Strike पर

 

Rajasthan News: अपने पहले ट्वीट में राजे ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि क्या प्यास सिर्फ अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल की समस्या से जनता त्रस्त है और अफसर तृप्त हैं। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक नहीं पहुंच रहा है। अफसर सो रहे हैं और लोग पानी की किल्लत को लेकर रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now