मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव को लेकर निर्वाचक अधिकारी नियुक्त

On: February 20, 2026 8:47 PM
Follow Us:
EIC

Rewari News: रेवाड़ी:पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में एक सरपंच पद, एक पंचायत समिति सदस्य व 19 पंचों के लिए उपचुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाएगी।

इसके बाद 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक वार्ड के हिसाब से ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद 2 मार्च को ड्राफ्ट जारी किया जाएगा, 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निपटान होने के बाद अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। Rewari News

एडीसी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समय पर पूरा करने के लिए निर्वाचक अधिकारी (पं.) नियुक्त किए गए हैं, ताकि पंचायत उप चुनाव की यह प्रक्रिया पूरी निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सकें। खंड रेवाड़ी के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी, खंड बावल के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल, खंड नाहड़ के लिए उपमंडल अधिकारी ना. कोसली, खंड खोल के लिए नगराधीश रेवाड़ी, खंड डहीना के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, खंड जाटूसाना के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी तथा खंड धारूहेड़ा के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी को निवार्चक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डहीना ब्लॉक के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में सरपंच पद के लिए, बावल ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 के पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव होंगे। इसके अलावा जिला के नाहड़ ब्लॉक के गांव नेहरूगढ़ में वार्ड 10 में पंच पद, भाकली-2 में वार्ड 13 में पंच पद व गांव कुहारड़ में वार्ड-1 में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे।

 

बावल ब्लॉक के गांव रघुनाथपुरा में वार्ड-5 में पंच पद, गांव नैचाना में वार्ड-9 में पंच पद, गांव सुलखा में वार्ड-5 में पंच पद, खंड डहीना के गांव ढाणी जैरावत में वार्ड-6 में पंच पद, गांव डहीना के वार्ड-5 में पंच पद, गांव कहाड़ी में वार्ड-1 में पंच पद, खंड धारूहेड़ा के गांव डवाना में वार्ड-3 में पंच पद, खंड जाटूसाना के गांव बेरली खुर्द में वार्ड-10 में पंच पद, गांव बेरली कलां में वार्ड-5 में पंच पद, गांव नांगलिया रणमोख में वार्ड-6 में पंच पद, गांव मालियाकी में वार्ड-3 में पंच पद, खंड रेवाड़ी के नया गांव में वार्ड-4 व वार्ड-6 में पंच पद, गांव हांसाका के वार्ड-5 में पंच पद, गांव ढ़ालियावास के वार्ड-8 में पंच पद तथा खंड खोल के गांव हर्जीपुर में वार्ड-3 में पंच पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। Rewari News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now