Political News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट का महज आंकडा मांगा है क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के 60 से 70 दिन के अंतराल में करीब 50 लाख वोटर बढ़ गए।
साधा निशाना: रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग और आरएसएस पर निशाना साधा है। कहा कि चुनाव आयोग को सरकारी पिट्ठू बना हुआ है । निष्पक्ष चुनाव करवाने वाला चुनाव आयोग अगर सरकारी पिट्ठू बन जाए तो देश में प्रजातंत्र अपने आप खतरे में आ जाएगा। Political News
हरियाणा में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के 60 से 70 दिन के अंतराल में करीब 50 लाख वोटर बढ़ गए। रोजाना एक लाख लोगों का वोटर बनना वोटर लिस्ट पर सवाल खड़े करता है।














