मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: निकाय चुनावों के लिए हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने कसी कमर, इन जिलों के लिए मांगे आवेदन

On: January 31, 2026 9:07 PM
Follow Us:
Congress-INC

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और धरातल पर मेहनत करने वाले सक्षम और सबकी पसंद के नेतृत्व को आगे लाने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए 5 फरवरी आखिरी तारीख रहेगी.

निकाय चुनावों को लेकर कसी कमर’ हरियाणा में निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है. सत्तासीन बीजेपी के साथ- साथ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने भी इन चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को धरातल पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. पार्टी ने सोनीपत सहित पंचकूला और अंबाला में होने वाले नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से मेयर और पार्षद पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.Haryana News

यह भी पढ़ें  हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, कल फॉरेस्ट रेंजर के पदों पर होगा फिजिकल, देखें पूरी जानकारी

 

आवेदन ये कागजात जरूरी: उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कराएं. आवेदन में बायोडाटा, आवश्यक प्रमाणपत्र (जैसे जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर आइडी), पार्टी से जुड़ाव का विवरण, पूर्व चुनावी अनुभव और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज शामिल करने होंगे.

राव नरेंद्र ने की ये अपील: राव नरेंद्र ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक रहेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला इकाइयों की राय को महत्व दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ नगर निगम चुनावों के रण में उतरेगी.Haryana News

यह भी पढ़ें  Fire in Rewari: रेलवे के मकानों में लगी भयंकर आग

.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now