Political News: राव नरबीर हो सकते है बागी, कहा भाजपा नहीं तो कांग्रेस सही !

On: September 2, 2024 7:39 AM
Follow Us:
राव नरबीर हो सकते है बागी, कहा भाजपा नहीं तो कांग्रेस सही

Political News: हरियाणा में भाजपा के लिए टिकट वितरण गले का फास बना हुआ है। एक बार फिर राव नरबीर सिंह ने बागी तेवर दिखाए दिए है।

भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर का बड़े बयान की वीडियो वायरल हो रही है। उनका कहना है की अगर भाजपा उन्हें टिकट नहीं देती है, तो वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन निर्दलीय नहीं। साफ जाहिर है राव नरबीर को अपनी टिकट भाजपा से कटती हुई दिखाई दे रही है।

बता दे की हरियाणा में बादशाहपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर टिकट से ताल ठोक रहे है। लेकिन भाजपा से सीट को लेकर अभी साफ नहीं है मिलेगी या नहीं।

पिछले साले नहीं मिली थी टिकट

RAO NARBIR
राव नरबीर हो सकते है बागी, कहा भाजपा नहीं तो कांग्रेस सही

राव नरबीर ने कहा की 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी सीट काट दी थी। इसका जवाब नहीं मिला है। इस बार किसी कीमत पर ये सहन नहीं किया जाएगा। इस बार आर पार की लडाई होगी।

कहां नहीं लडेगे निर्दलीय

राव नरबीर कहा की वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। आज के दिन हरियाणा में दो पार्टियां है एक भाजपा और एक कांग्रेस। जो टिकट देगी उसी से चुनाव लडूंगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now