Political News Haryana : सुनैना चौटाला ने क्यों कहा- गुंडे तो जजपा वाले हैं ?

On: December 16, 2023 6:35 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के जिला चरखी दादरी के पार्टी कार्यालय में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा इनेलो को गुंडों की पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गुंडों की पार्टी इनेलो व अभय चौटाला नहीं हैं बल्कि गुंडे तो जजपा वाले हैं।Breaking News: 83 साल पुराना रेवाड़ी का पोस्ट ओफिस बंद

 

धोखा करके भाजपा की गेाद में बैठे: उन्होंने आरोप लगाया कि ये प्रदेश की जनता से धोखा करके भाजपा की गोद में बैठ गए है। इससे बडी गुंडागर्दी क्या हो सकती है। साथ ही उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल को स्व. देवीलाल की विचारधारा वाली असली पार्टी बताया और कहा कि दूसरे लोग ब्रांड का मिसयूज कर रहे हैं।Breaking News: 83 साल पुराना रेवाड़ी का पोस्ट ओफिस बंद

दूसरे लोग जनता को ठगने के लिए ही ओरिजनल लेबल लगाकर घूम रहे हैं. समय आने पर जनता इसका जवाब वोट की चोट पर देगी। इस दौरान उन्होंने 31 दिसंबर को जींद के उचाना में होने वाले महिला आक्रोश रैली का न्योता दिया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ इनेलो के होने वाले आक्रोश सम्मेलन में अभय चौटाला की अगुवाई में प्रदेशभर की महिलाएं जुटेंगी और सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाएंगी। जगह जगह सम्मेलन कर न केवल महिलाओ को अधिकारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं न्यौता भी दिया जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now