Political News: हरियाणा सरकार की अहम कैबिनेट बैठक गुरूवार को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर शूरू हो गई है। हरियाण के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कई अहम फैसले लिए जाने है।
बता दें कि हरियाणा में यह बैठक राज्य के प्रशासनिक, विधायी और विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में 20 से अधिक विषयों पर मंथन किया जा रहा है, जिनमें से कुछ पर आज ही निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैठक में एक हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जबरन सेवानिवृत्त करने का प्रस्ताव लाया गया है। सरकार ‘जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन’ की नीति के तहत इस मामले में सख्त रुख अपना सकती है। यह फैसला प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में अनुशासन और पारदर्शिता स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।Political News
इसके अलावा, पिछली कैबिनेट बैठक में जिन दो अहम मुद्दों पर निर्णय नहीं हो सका था, उन्हें भी आज की बैठक में पुनः उठाया गया है। साथ ही अगस्त माह में प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तिथियों, संभावित विधेयकों और एजेंडे पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।Political News
इस बैठक से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार अब नीतिगत मामलों के साथ-साथ प्रशासनिक अनुशासन और पारदर्शिता को भी प्राथमिकता देने की दिशा में अग्रसर है। बैठक के नतीजों पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं।
ये रहे मौजूद: बता दे बैठक में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, श्रुति चौधरी और आरती राव शामिल हैं। राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम भी मौजूद हैं। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग ले रहे हैं।

















