Political News: ​भिवानी की बहू, जींद बेटी BJP की इकलौती महिला होगी दिल्ली की CM

On: February 20, 2025 7:03 AM
Follow Us:
श्री श्याम मुधर कीर्तन में झुूमें लोग

Political News: बुधवार शाम को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। बैठक में ​भिवानी की बहू, जींद बेटी बनी दिल्ली की सीएम बनाने पर मोहर लग गई हैं।

बता दे कि भाजपा की 21 राज्यों में फिलहाल सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में रेखा गुप्ता 21 राज्यों में भापजा की इकलौती महिला CM होंगी। बता दे रेखा गुप्ता ने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा कर जीत दर्ज करवाई है।

वहीं शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हुई हैं। इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

जानिए कौन है रेखा गुप्ता: बत दे कि रेखा गुप्ता का जन्म जीदं के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता मनीराम की नौकरी स्टेट बैंक आफ इंडिया में लग गई।

REKHA GUPTA OLD PHOTO

बता दे कि नौकरी के लिए पूरा परिवार दिल्ली चले गए । हालांकि फिलहाल गांव में उनके परिवार से कोई भ नहीं रह रहा है। रेखा गुप्ता के चाचा गंगाराम व ताऊ जयभगवान के परिवार भी दिल्ली रहे है। उनके नाम के घोषणा पर ​भिवानी व जींद में खुशी मनाई जा रही है।

पहली बार जीती ओर बन गई सीएम: रेखा गुप्ता किस्मत की धनी है। पहली बार भाजप से जीत दर्ज करवाने वाली रेखा गुप्ता को राजधानी में सेवा करने का मौका मिली हैंPolitical News

बता दे रेखा गुप्ता भाजपा के टिकट पर दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती है। जींद जिले के नंदगढ़ गांव की बेटी व भिवानी की बहु रेखा गुप्ता व अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। जैसे ही उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, उनके गांव नंदगढ़ से लेकर जुलाना मंडी व जींद में रह रहे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।Political News

नंदगढ़ गांव निवासी पूर्व सरपंच हरिओम ने बताया कि बेशक रेखा गुप्ता का परिवार करीब 49 साल पहले गांव से चले जाने के बाद भी उनका जुड़ाव है। हालांकि, उनका पुस्तैनी मकान गांव के ही चांदीराम ने ले लिया था और उनका परिवार वहां रहता रहता है।

रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Qualification) का पालन-पोषण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से प्रभावित एक राजनीतिक परिवार में हुआ। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta ) ने विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की, उन्होंने वाणिज्य स्नातक की डिग्री हासिल की है।

इतना ही नहीं ​​प्रबंधन और कला में उन्नत डिग्री के साथ उनकी शैक्षणिक यात्रा जारी रही। जिससे उन्हें अपने भविष्य के राजनीतिक करियर के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त हुए।

 

बता दे कि जुलाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले रेखा गुप्ता के चाचा रमेश जिंदल ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं रहा है। रेखा गुप्ता करीब दो साल की थी, जब उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी पूरी शिक्षा व राजनीतिक जीवन दिल्ली में ही चला है।

शपथ समारोह आज: बता दे रेखा गुप्ता गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं।

देसां म्ह देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’ कहावत वाले इस छोटे से स्टेट ने नई दिल्ली को तीसरा सीएम दे दिया है। दिल्ली में केजरीवाल हटने के बाद एक बार नए सीएम पर विकास को लेकर निगांहे टिकी हुई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now