धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम कार्यालय में 66 केवीए धारूहेड़ा डिवीजन की HSEB कर्मचारी यूनियन के सेवानिवृत सीए बनवारी लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित गई। इस मौके पर सर्व सम्मति से तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।HSEB Election
नवगठित कार्यकारिणी में पोहप सिंह (JE) को प्रधान, दुलीचंद (CA) को वरिष्ठ उपप्रधान, मोहिंदऱ (SSA) को उपप्रधान, राजसिंह (SSA) को सचिव और परमजीत (SSA) को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही दिनेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि देवेन्द्र को ऑडिटर और तेजपाल सिंह (ALM) को संगठनकर्ता चुना गया हैं।HSEB Election
चुनाव प्रक्रिया जोनावास, पाली व बावल डीवीजन से भी कर्मचारी बैठक में शामिल हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी शपथ दिलाई।
संगठन के नवनिर्वाचित प्रधान पोहप सिंह ने कहा कि वे पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर कर्मचारियों की लंबित मांगों को सरकार और विभाग तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

















