PM Modi Haryana Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वायुयान शनिवार दोपहर 12:10 बजे वायुसेना स्टेशन सरसावा की हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। उनके स्वागत के लिए एयरबेस पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।
पीएम मोदी के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के उतरते ही उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इतना ही पांडाल में उनकी राम राम कहने से तालियों से पांडाल गूंजने लगा।
पीएम मोदी ने कहा कि वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। इतनी जमीन होने के बाबवूद गरीबों का, बेसहारा महिलाओं-बच्चों का भला नहीं हुआ । अगर इसका ईमानदारी से उपयोग हुआ होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। सही मानो तो इससे सिर्फ भू-माफिया को ही फायदा हुआ। ये माफिया इस कानून के जरिए गरीबों की जमीन लूट रहे थे।
सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी है। उसके बाद ही सरकार ने यह कानून में बदलाव किया है। मै बता देना चाहता हूं कि नए कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को, हिंदुस्तान के किसी भी कोने में आदिवासी के घर को यह वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।
कांग्रेस पर कसा तंज: मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसत हुए कहा कि हमारे संविधान में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन कांग्रेस ने उनको आरक्षण पहुंचा कि नहीं पहुंचा। कांग्रेस ने उसकी कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसको भी पूरा नहीं किया।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया था। मै बता देना चाहता हूं कि भारत रत्न उनको तब मिला, जब केंद्र में भाजपा के समर्थन की सरकार आई। साथियों, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के पथ को हरियाणा की भाजपा सरकार भी निरंतर सशक्त कर रही है।
PM Modi Haryana Visit Live: अगर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की बात करे तो बडा खुलासवा हुआ है। वहां पर तो पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। जबकि संविधान में बाबा साहेब ने साफ लिखा है कि संविधान में कतई धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

















