PM Awas Yojana: बड़ी अपडेट! पीएम आवास योजना के तहत इन लोगों को मिलेगा फ्री मकान

On: April 29, 2025 7:20 PM
Follow Us:
PM Awas Yojana

हरियाणा के लोगों के लिए अहम खबर आ रही है। जरूरतमंद लोगों को घर मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक ही है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है।

अगर आपने भी आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द आवेदन कर दें। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के साथ इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर लोगों को घर मुहैया कराना है, ताकि वे बेघर न रहें।

जिन लोगों के पास कच्चे घर हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये होनी चाहिए, घुमंतू जातियों के परिवारों को प्राथमिकता और एक मरला 30 वर्ग गज का प्लॉट केवल एक लाख रुपये का होना चाहिए।

वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं नागरिक डीसी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज आवश्यक हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now