बिहार में जनता ने महागठबंधन को दिखाया आइना: अजय जागड़ा

On: November 15, 2025 9:27 PM
Follow Us:
बिहार में जनता ने महागठबंधन को दिखाया आइना: अजय जागड़ा

Breaking News: धारूहेड़ा नगरपालिका उप चेयरमैन अजय जागड़ा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को ही प्राथमिकता देती है। एनडीए की स्पष्ट जीत ने यह संदेश दे दिया है कि कांग्रेस द्वारा बार-बार उछाला जाने वाला “वोट चोरी” का मुद्दा सिर्फ एक राजनीतिक भ्रम और ढकोसला था।जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। वास्तविकता यह है कि बिहार के मतदाता जाति, धर्म और क्षेत्रीय भ्रम फैलाने वाली राजनीति से ऊपर उठकर अब ठोस काम,पारदर्शी नीतियों और विश्वसनीय नेतृत्व के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं।

बिहार की जनता के इस स्पष्ट जनादेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर साबित किया है कि जाति-पांति की राजनीति अब प्रासंगिक नहीं रह गई। जनता विकास, रोजगार, आधारभूत ढाँचे और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ही निर्णय ले रही है।

अजय जागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री और एनडीए नेतृत्व की नीतियों पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। कांग्रेस द्वारा फैलाए गए संदेह और भ्रम को जनता ने ठुकरा दिया।जिससे यह साफ हो गया कि जनता बिना आधार वाले आरोपों और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष विकास के बदले केवल आरोप-प्रत्यारोप पर निर्भर करता है, तब जनता स्वाभाविक रूप से उन शक्तियों का समर्थन करती है, जो राष्ट्रहित और जनहित के लिए काम करती हैं।

जनता ने कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति, आंतरिक अस्थिरता और प्रदेश हित से ऊपर व्यक्तिगत हितों को रखने की प्रवृत्ति को देख लिया है। इससे सरकार और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी शासन की यही सोच बिहार बदलाव की दिशा तय कर रही है। उन्होंने सभी एनडीए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बिहार की जागरूक जनता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश देश की एकता, विकास और सुशासन की विजय है। नपा उप चेयरमैन अजय जागड़ा ने लड्डू बाटकर खुशी जताया।

 इस मौके पर RWA उप प्रधान धर्मपाल श्योराण, विकास शर्मा, संजय जांगड़ा, राजू पार्षद, राहुल जोशी पार्षद, महेंद्र जांगड़ा, सुनीता जांगड़ा, सूबेदार चंद्र बोस, नानक चंद खोला, राजेंद्र सैनी, जितेंद्र यादव, यशवंत सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now